(India)
अभिषेक कपूर ने आदित्य रॉय कपूर और बाकी कास्ट के साथ मिलकर शूटिंग शुरू कर दी है। मशहूर अदाकारा रेखा भी इस फिल्म में अहम रोल अदा कर रही हैं। वह भी कास्ट को कुछ दिनों में जॉइन करेंगी। फिल्म की लीडिंग लेडी कटरीना कैफ हैं, जो कुछ दिनों बाद शूटिंग शुरू करने वाली हैं। इस बारे में अभिषेक ने बताया कि कश्मीर इस फिल्म का एक अहम हिस्सा है। शूटिंग के पहले ही दिन आदित्य का बर्थ डे था, तो एक खुशनुमा दिन इसकी शूटिंग शुरू हुई। रेखा जी और कटरीना भी कास्ट को जल्दी जॉइन करने वाली हैं। यहां का मौसम बहुत अच्छा है। उम्मीद है कि फिल्म का फर्स्ट शेडयूल इधर काफी अच्छा शूट होने वाला है। उन्होंने यह भी बताया कि इस फिल्म की शूटिंग पहलगाम और डल लेक में भी की जाएगी। यहां आकर उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है।।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।