खट्टर के विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) जवाहर यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री हालात पर करीब से नजर रख रहे हैं। वह नियमित रूप से खुद हालात की जानकारी ले रहे हैं। सतलोक आश्रम के आसपास पुलिस की कार्रवाई में कुछ मीडियाकर्मियों के जख्मी हो जाने और कुछ चैनलों के कैमरे टूटने की खबरों के बारे में पूछे जाने पर यादव ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है। मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। लेकिन मुझे परिस्थिति की सही सही जानकारी नहीं है कि किस वजह से कार्रवाई हुई जिसमें कई मीडियाकर्मी घायल हो गये। डीजीपी वशिष्ठ ने यहां संवाददाताओं से कहा कि जानकारी के अनुसार रामपाल आश्रम के अंदर ही है। रामपाल को गिरफ्तार करने में पुलिस की तरह से किसी तरह की देरी होने के बारे में पूछे जाने पर डीजीपी ने कहा कि वे एक बहुत मुश्किल अभियान पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी को समझना चाहिए कि हम आश्रम में काफी विरोध का सामना कर रहे हैं। हम जानते हैं कि आश्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे हैं और महज एक साल तक के बच्चे हैं। हमारी प्राथमिकता बेगुनाह लोगों को बचाना है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।