(HARYANA, India)
आश्रम का प्रवक्ता राज कपूर आज अश्राम से भागने की कोशिश में जैसे ही आश्रम से बाहर निकला पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को आश्रम से अब तक 10 हजार लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में कामयाबी मिली है। 5 हजार लोगों को अभी भी आश्रम में है। इसके साथ ही अब तक इस पूरे प्रकरण में 6 लोगों के मारे जाने की की पुष्टि हो चुकी है। आश्रम प्रशासन ने चार महिलाओं के शव और एक बच्चे सहित दो बीमार व्यक्तियों को पुलिस को सौंपा। बीमार लोगों की भी बाद में अस्पताल में मौत हो गई। इन लोगों की मौत के कारणों की जांच की जाएगी। पुलिस का कहना है कि आश्रम में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने और रामपाल को अरेस्ट करने के लिए ऑपरेशन जारी रहेगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।