प्रेमी और उसके मित्रों ने नाबालिग लड़की के साथ किया गैंगरेप
(WESTBENGAL, India) पुलिस ने आज यहां यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार 17 साल की लड़की नौवीं कक्षा की छात्रा है और उसके 20 साल के युवक उज्जल दास के साथ प्रेम संबंध थे। पुलिस के अनुसार सोमवार की रात दास ने लड़की को मिलने के लिए बुलाया जहां दास और उसके तीन मित्रों ने कथित तौर पर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। कल्याणी के अनुमंडल पुलिस अधिकारी राणा मुखर्जी ने कहा कि लड़की की मां ने शिकायत दर्ज करायी है। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में दास के अलावा पंकज चौधरी (29), सुशांत मंडल (20) और शंटू बारिक (20) शामिल हैं। आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।