गोवा में आज से 45वां अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल, एक मंच पर दिखेंगे अमिताभ और रजनीकांत
(India) उद्घाटन समारोह बैंबोलिम के श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में होगा। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनकी पत्नी जया बच्चन उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। 45वां भारत अंतर्राष्‍ट्रीय फिल्‍म महोत्‍सव (आईएफएफआई) का आज से गोवा में संगीत और नृत्‍य के भव्‍य रंगारंग कार्यक्रम के साथ शुभारंभ होगा। 20 से 30 नवंबर, 2014 तक होने वाले इस 11 दिवसीय फिल्‍म महोत्‍सव से विभिन्‍न देशों की फिल्‍म कला की गुणवत्‍ता को प्रदर्शित करने, सामाजिक और सांस्‍कृतिक प्रकृति से संबद्ध फिल्‍म संस्‍कृति की सराहना और समझ में योगदान और विश्‍व के लोगों के बीच दोस्‍ती और सहयोग को बढ़ाने में दुनिया के चलचित्रण के लिए एक मंच उपलब्‍ध होगा। नवंबर 2004 में गोवा में शुरू किए गए 35वें भारत अंतर्राष्‍ट्रीय फिल्‍म महोत्‍सव के बाद से 2014 में होने वाला यह फिल्‍मोत्‍सव राज्‍य में लगातार 11वीं बार हो रहा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।