(DELHI, India)
उसकी गला काट कर हत्या की गयी है। पीड़ित की पहचान टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज के जिनग्राम केनगो के तौर पर की गयी है। वह कुछ महीने पूर्व दिल्ली आया था और कोटला मुबारकपुर में किराए के एक मकान में रह रहा था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कल रात में लगभग नौ बज कर 30 मिनट पर उसके मकान मालिक के भाई ने पीड़ित का खून से लथपथ शव एक चटाई पर पड़ा पाया। पुलिस को रात दस बजे इसकी सूचना मिली जिसके बाद पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा। अपराध और फॉरेंसिक दल ने घटनास्थल पर पहुंच कर साक्ष्य एकत्र किए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और उसके परिवार को इसकी सूचना दे दी गयी है। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया, यह डकैती का मामला नहीं लग रहा है। हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।