(India)
रिपोर्ट के मुताबिक अर्पिता की शादी में डांस परफॉर्मेंस के दौरान सलमान खान ने कैटरीना को 'कैटरीना कपूर' कहकर संबोधित कर दिया। सलमान की जबान इस दौरान भल ही फिसल गई हो लेकिन हो सकता है कैटरीना को यह संबोधन पसंद नहीं आया हो। दरअसल ‘चिकनी चमेली’ (फिल्म अग्निपथ) गाने पर सलमान कैटरीना को डांस करने के लिए बार-बार कैटरीन कैफ, कैटरीना कैफ कहकर स्टेज पर बुला रहे थे, लेकिन जब वो नहीं आईं तो सलमान ने उन्हें कहा ‘कैटरीना कपूर कैन यू प्लीज कम ऑन स्टेज..’। रिपोर्ट के मुताबिक सलमान के यह कहने पर कैटरीना थोड़ी झेंपी जरूर लेकिन उन्होंने शादी में अपने डांस परफॉर्मेंस से सबको खूब झूमाया। सलमान ने अर्पिता की शादी का न्यौता कैटरीना कैफ को भी दिया था। अर्पिता की शादी में वह बेहद खुश दिख रही थीं। गौर हो कि कैटरीना के बारे में यह कहा जाता है कि अदाकारा रणबीर कपूर से उनका लंबे समय से अफेयर चल रहा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।