(DELHI, India)
मृतक की पहचान थांगसोलियान (21) के रूप में हुई है। वह बेर सराय इलाके में एक मकान के पहले तल के एक कमरे में रहता था। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना कल रात 11 बजे तब प्रकाश में आई जब भूतल पर रहने वाले लोगों ने सीढ़ियों के नीचे थांगसोलियान को खून से लथपथ देखा। उसे एम्स के ट्रामा सेंटर ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया और तब पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने कहा कि थांगसोलियान अंबेडकर स्टेडियम में फुटबाल मैच देखने गया था और उसके बाद घर लौटा था। उसके बाद उसने दोस्तों के साथ शराब पी। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होत है कि वह सीढ़ियों पर चढ़ते समय गिर गया और सिर में चोट लगने से अत्यधिक खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई। घटना में पुलिस ने अब तक किसी गड़बड़ी की आशंका से इनकार किया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।