(India)
45 वर्षीय अभिनेता ने यहां चल रहे भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में बताया, फिल्म में बाहुबली गजेंद्र सिंह की भूमिका कुछ ऐसी है जिसे लोगों ने इससे पहले कभी नहीं देखा होगा। यह व्यक्ति मथुरा का रहने वाला एक ‘लवर बॉय’ है लेकिन खतरनाक बात यह है कि वह उस लड़की से प्यार कर बैठता है जो उससे प्यार नहीं करती। और फिर बाहुबली गजेंद्र सिंह उस इलाके का कट्टर अपराधी और माफिया किस्म का व्यक्ति बन जाता है। ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ के सितारे ने बताया ‘तेवर’ एक बड़े बजट की फिल्म है और इसके ट्रेलर ने दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता पैदा कर दी है। फिल्म में अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा हैं। फिल्म के अगले महीने रिलीज होने की संभावना है। यह फिल्म निर्देशक गुणाशेखर की वर्ष 2003 की तेलुगू फिल्म ‘ओक्काडू’ की रीमेक है। बाजपेयी ने कहा कि फिल्म में काम करने के दौरान उन पर कोई दबाव नहीं था।
उन्होंने कहा, जब भी मुझे अच्छे प्रस्ताव मिले मैंने मुख्यधारा की फिल्में करना जारी रखा। मुख्यधारा की फिल्मों से मुझे पैसा मिलता है और यह मनोज बाजपेयी के लिए काफी अहमियत रखता है जिसका मैं मुक्त सिनेमा (स्वतंत्र फिल्में) में प्रयोग करता हूं। नीरज पांडे की फिल्म ‘सात उचक्के’ के बारे में अभिनेता ने बताया कि यह उनकी पसंदीदा फिल्मों में से एक फिल्म है। इसमें भी मेरा किरदार मुश्किल था। इस फिल्म से मुझे बहुत उम्मीद है
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।