(HIMACHALPRADESH, India)
प्राप्त जानकारी के अनुसार बस रतवा गांव से बद्दी की ओर जा रही थी। रास्ते में मोड़ काटते समय बस बेकाबू होकर खड्डे में जा गिरी। बस निजी कंपनी की थी। बस में करीब 15 लोग सवार थे। अधिकारियों के मुताबिक दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। हादसे के शिकार ज्यादातर लोग स्थानीय थे। साथ ही अधिकारियों ने कहा कि कुछ यात्रियों के मलबे में फंसे होने की आशंका है इसलिए हादसे में मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है। ऎसी ही घटना नवंबर महीने की शुरूआत में हुई थी, जब चंबा जिले में एक खाई में बस के गिरने से 14 लोगों की मौत हो गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक उस वक्त बस में 46 लोग सवार थे और बस हिमगिरी जा रही थी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ड्राइवर ने बस पर अपना नियंत्रण खो दिया था और बस खाई में जा गिरी थी। प्रशासन और स्थानीय लोगों ने मिलकर बचाव कार्य किया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।