(Ambegaon, Pune)
पुणे से मुंबई की ओर जा रही सोलापुर-ठाणे एसटी बस के ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर पलटने से हुए हादसे में 18 यात्री घायल हुए हैं. इनमें से चार को गहरी चोटें आई हैं. सभी घायलों को खोपोली, खालापुर के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. पुणे-मुंबई एक्सप्रेस वे पर अमृतांजन पुल से आगे अंडा प्वॉइंट के पास रविवार की रात साढ़े नौ बजे के करीब हुआ हादसा.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।