कंडोम के विज्ञापन को इमरान का ना, सनी लियोनी को हां
(Mumbai, Mumbai) सवाल- बोल्ड सेक्स सिंबल युवक के रूप में आपकी समकालीन पीढ़ी में लोकप्रियता बहुत है। हाल में ऐक्टर रणवीर सिंह ने अपनी ऐसी इमेज को देखते हुए एक कंडोम ब्रांड का विज्ञापन किया। क्या आपको कभी ऐसा विज्ञापन ऑफर नहीं हुआ?

जवाब- एक कंडोम ब्रांड के एड का ऑफर था, जिसे मैंने ना कर दिया। हमारे यहां जो कंडोम के विज्ञापन बनते हैं वे पश्चिमी देशों की तरह नहीं होते, जिसमें जागरूकता बढ़ाना मुख्य मकसद होता है। जब वैसा ही विज्ञापन मैं करूंगा तो लोग उसे उस नजरिये से नहीं देखेंगे। वे मुझे मार देना चाहेंगे कि यह व्यक्ति सेक्स को बढ़ावा दे रहा है। मुझे विज्ञापन का कॉनसेप्ट भी पसंद नहीं आया था। एक बात और थी कि यह विज्ञापन मुझे तब ऑफर हुआ जब मैं ऐक्टर के रूप में नई पारी शुरू करने की तैयारी कर रहा था। ऐसे में लगा कि मैं कुछ नया करना चाह रहा हूं और यह करूंगा तो चीजें गड़बड़ा जाएंगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।