जम्मू कश्मीर में घुसे आतंकी, मुठभेड़ में जवान शहीद, तीन आतंकी मारे गए
(JAMMUandKASHMIR, India) मुठभेड़ में तीन आतंकी भी मारे गए। मुठभेड़ अभी भी जारी है। मुठभेड़ में तीन आम लोग भी मारे गए हैं। सूत्रों के मुताबिक बताया कि तीन-चार आतंकी अंतरराष्ट्रीय सीमा की तरफ से जम्मू जिले के आर.एस.पुरा इलाके के अरनिया में घुस आए। आतंकी सेना के खाली बंकर में घुस गए हैं। यह बंकर 1971 की लड़ाई के दौरान बनाए गए थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, घुसपैठ की कोशिश में पाकिस्तान रेंजर्स ने मदद की है, जिन्होंने आज सुबह अर्निया में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की चैकी पर मोर्टार दागे, ताकि भारतीय सुरक्षा बलों का ध्यान भटकाया जा सके। इसी क्रम में आतंकी भारतीय सीमा में घुस पाए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।