रामपाल की हिसार हाईकोर्ट में पेशी आज
(India)
देशद्रोह के मामले में गिरफ्तार हिसार के सतलोक आश्रम के संचालक रामपाल की आज हिसार हाईकोर्ट में पेशी के दौरान कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए है। जस्टिस के. कानन ने पिछली सुनवाई पर रामपाल, राम कंवर ढाका और डाक्टर ओपी हुड्डा को पेश होने का निर्देश दिया था। पिछली सुनवाई के दौरान रामपाल को हिसार से गिरफ्तार करके ट्रांजिट वारंट पर हाईकोर्ट लाया गया था। पेशी के दौरान बड़े स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। तब रामपाल को अवमानना मामले में जमानत मिल गई लेकिन बाद में पुलिस ने उन्हें दूसरे मामले में गिरफ्तार कर लिया। रामपाल इस वक्त पुलिस रिमांड पर हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।