बदायूं में चचेरी बहनों की हत्या के मामले में नया मोड़
(India)
उत्तर प्रदेश के बदायूं में चचेरी बहनों की हत्या के मामले की जांच कर रही सीबीआई ने खुलासा किया है कि बहनों की हत्या नहीं की गई थी बल्कि उन्होंने आत्महत्या की. सूत्रों के मुताबिक जांच एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि स्थानीय पुलिस के चचेरी बहनों के गैंगरेप और हत्या का दावा बिल्कुल गलत हैं । गौरतलब है कि इस साल 28 मई को बदायूं जिले में पेड़ पर लटकती हुई चचेरी बहनों की लाश मिली थी. इससे पहले ही उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी. ऑटोप्सी रिपोर्ट में पाया गया था कि मरने से पहले उनके साथ रेप भी किया गया था। लड़कियों के परिवारवालों कहना था कि गांव के पांच लोगों ने उन्हें अगवा कर उनके साथ गैंगरेप किया और बाद में उनकी हत्या कर शवों को पेड़ से लटका दिया. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मामला सुर्खियों में आने के बाद मामले की जांच जून महीने में सीबीआई को सौंप दी गई। हालांकि शुरुआती जांच के बाद ही सीबीआई ने कहा था कि दोनों बहनों का रेप नहीं हुआ था. हैदराबाद के एक लैब में हुए फोरेंसिक टेस्ट की रिपोर्ट में भी यही कहा गया गया कि दोनों बहनों के साथ रेप की संभावना बेहद कम है। आपको बता दें कि मामला तूल पकड़ने के बाद स्थानीय पुलिस ने पांच लोगों को गिरप्तार किया था. हालांकि सितंबर महीने में सभी आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया गया क्योंकि सीबीआई ने उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने के इनकार कर दिया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।