(India)
मुंबई-फिल्म डॉली की डोली में सोनम कपूर का पहला लुक जारी हो गया है। इस फिल्म में एक ठग महिला का किरदार निभा रही सोनम फिल्म के इस पोस्टर में दुल्हन के लहंगे में हैं लेकिन साथ ही वो शूज और जैकेट पहने नजर आ रही हैं। सोनम के हाथ में शराब की बोतल भी है। फिल्म के फेसबुक पेज पर जारी किए गए पोस्टर पर एक सवाल भी है, लेकिन डॉली किसकी? इससे पहले फिल्म के निर्माता अरबाज खान ने 26 नवंबर को फिल्म का पहला मोशन पोस्टर जारी किया था। उसमें तीन लड़कों के हाथ पर डॉली का टैटू बना दिखाया गया था। इस फिल्म में सोनम के अपोजिट राजकुमार राव, पुलकित शर्मा और वरुण शर्मा नजर आएंगे। अभिषेक डोगरा की पहली निर्देशित फिल्म डॉली की डोली 6 फरवरी 2015 को रिलीज होगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।