दिल्ली में नाबालिग से दुष्कर्म
(India)

निर्भयाकांड के बाद एक बार फिर दिल्ली में 6 साल की बच्ची से रेप की वारदात सामने आई है. आरोपी पीड़ित लड़की का पड़ोसी है जो किराए पर रहता है. दिल्ली के बिंदापुर इलाके में फिर एक नाबालिग लड़की को एक बहशी का शिकार होना पड़ा. उस दरिंदे ने उस नाबालिक लड़की की अस्मत लूट ली. पीड़ित लड़की कक्षा दो की छात्रा है. जबकि आरोपी का नाम दानिश बताया जा रहा है जिसकी उम्र करीब 30 साल बताई जा रही है. जो खुद दो बच्चों का पिता है. हालांकि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पीड़िता को मेडिकल चेकअप के लिए भेज दिया है. वहीं इस घटना के बाद आस-पड़ोस के लोगों में आक्रोश फूट रहा है. उनका कहना है कि इस तरह के घिनौने अपराध के लिए आरोपी को कड़ी सजा मिलनी चाहिए. साथ ही उनका गुस्सा पुलिस वालों पर भी फूटा.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।