आगरा में धर्मांतरण का मुख्य आरोपी नंद किशोर गिरफ्तार
(UTTARPRADESH, India) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ माथुर ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी और उसपर 5,000 हजार रुपए का इनाम घोषित था। हालांकि गिरफ्तारी में देरी होते देख आगरा जोन के पुलिस उपमहानिरीक्षक ने इनाम की राशि बढ़ाकर 12,000 रुपए कर दी थी। उन्होंने बताया कि आरोपी मंगलवार को राजस्थान जा रहा था उसी दौरान पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ कर पूरे मामले की वास्तविकता जानने का प्रयास किया जा रहा है। इससे पूर्व की खबर में आगरा पुलिस ने बताया था कि बाल्मीकि ने हरि पर्बत थाना में आज सुबह आत्मसमर्पण कर दिया जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। लगभग 100 लोगों का ‘जबर्दस्ती धर्मांतरण’ कराए जाने के सिलसिले में धर्म जागरण मंच और इस संगठन के प्रदेश संयोजक बाल्मीकि के खिलाफ नौ दिसंबर को एक एफआईआर दर्ज की गयी थी। पुलिस ने इस्माइल के रूप में पहचान किये गये एक व्यक्ति की शिकायत पर आईपीसी की धारा 153 (ए) (विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) और धारा 415 :धोखाधड़ी : के तहत मामला दर्ज किया था। इस्माइल उन लोगों में शामिल था जिनका धर्मांतरण किया गया था। पुलिस ने बाल्मीकि को गिरफ्तार करने के लिए विभिन्न इलाकों में छापेमारी की थी और उसके ठिकाने के बारे में किसी तरह की जानकारी देने वालों को 12,000 रुपए इनाम देने की घोषणा की थी। 14 दिसंबर को बाल्मीकि पुलिस से बच निकला लेकिन उसके बेटे राहुल और रिश्तेदार कृष्ण कुमार को एटा जिले में एक अतिथिशाला से गिरफ्तार कर लिया गया। इस मुद्दे को लेकर संसद के बाहर और भीतर विपक्षी दलों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।