कोडरमा में में विस्फोटकों का जखीरा बरामद
(India)
कोडरमा में पुलिस ने एक बार फिर भारी मात्रा में विस्फोटकों का जखीरा बरामद किया है, यह बरामदगी चंदवारा पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर की है। बरामद विस्फोटकों में 18 कार्टून में 3400 पीस जिलेटिन और 1500 पीस डेटोनेटर भरे पड़े थे । पुलिस ने इस मामले में दो लोगो को गिरफ्तार किया है। पुलिसिया पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने बताया की इन विस्फोटकों को कोडरमा के डोमचांच से रांची के टाटीसिलवे ले जाया जा रहा था। पुलिस विस्फोटकों के आपूर्तिकर्ता और इन विस्फोटकों को किस कार्य के लिये ले जाया जा रहा था इसका पता लगाने में जुटी हुई है ,हालाँकि गिरफ्तार आरोपी ने बताया की वह इससे पहले भी वह यहाँ से विस्फोटकों को ले गया है

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।