मुजफ्फरपुर में आठ नक्सली गिरफ्तार
(India)
मुजफ्फरपुर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बीते एक वर्ष के दौरान आधा दर्जन से अधिक नक्सली विध्वसंक कारवाई को अंजाम देने में संलिप्त चार महिला नक्सलीयों सहित आठ नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पकड़े गये नक्सली जिले में एक और विध्वंसक कारवाई को अंजाम देने की तैयारी में थे। ये नक्सली मीनापुर थाना क्षेत्र के तुर्की बाजार और आसपास के इलाके में प्लानिंग में जुटे थे, इसी दौरान नक्सलियों के जमावड़े की मिली गुप्त सूचना पर एएसपी अभियान राणा ब्रजेष के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से पुलिस ने 6 डेटोनेटर सहित तार, भारी मात्रा में नक्सली पर्चा, एक देशी कट्टा और दो जिन्दा कारतूस बरामद किया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।