सहयोगी से रेप के आरोप में आईआईटी गुवाहाटी का प्रोफेसर गिरफ्तार
(Bokakhat, Golaghat) गुवाहाटी शहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एपी तिवारी ने यहां संवाददाताओं से कहा कि आईआईटी गुवाहाटी के प्रोफेसर आलोक कुमार घोषाल के खिलाफ पनबाजार महिला थाने में मामला दर्ज किया गया है। उन्हें पिछली रात पूछताछ के लिए थाने में लाया गया था और अब उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। तिवारी ने कहा कि हमें कुछ साक्ष्य मिले और पाया कि उचित जांच के लिए उन्हें गिरफ्तार किए जाने की जरूरत है। डीन के खिलाफ भादंसं की धारा 376 (2) (बी) (अपने आधिकारिक पद का दुरूपयोग करते हुए लोकसेवक द्वारा महिला से बलात्कार करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आईआईटी गुवाहाटी के एक पदाधिकारी ने कहा कि एक कार्यालय सहयोगी द्वारा रासायनिक अभियंत्रण विभाग के डीन प्रोफेसर घोषाल के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस कल आईआईटी-जी परिसर में नोटिस के साथ आई लेकिन वह उपस्थित नहीं थे इसलिए संस्थान के एक अधिकारी ने इसे लिया और आश्वासन दिया कि इसे उन्हें सौंप दिया जाएगा। अधिकारी ने कहा कि प्रोफेसर घोषाल को नोटिस सौंपे जाने से पहले हमें पता चला कि पुलिस ने उन्हें परिसर के बाहर हिरासत में ले लिया है। एसएसपी के मुताबिक आज प्रोफेसर घोषाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। सहयोगी ने कथित घटना के 11 दिनों बाद आरोप लगाए। उन्होंने शिकायत दर्ज किए जाने की तारीख नहीं बताई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।