(India)
जानकारी के अनुसार, फिल्म पीके 5200 स्क्रीन्स पर रिलीज की जाएगी। अब तक कोई भी फिल्म इतने सारे स्क्रीन्स पर रिलीज नहीं की गई है। फिल्म में आमिर के अलावा अनुष्का शर्मा, सुशांत सिंह राजपूत और संजय दत्त मुख्य भूमिकाओं में हैं। गौर हो कि यह फिल्म 19 दिसंबर को रिलीज हो रही है। इस दिन और कोई भी रिलीज नहीं हो रही है तो फिल्म के लिए यह अच्छी बात होगी कि दर्शकों की भीड़ बंटेगी नहीं। वैसे आमिर की फिल्म क्रिसमस के दौरान रिलीज होती है जिससे बाकी फिल्मों के निर्माता अपनी फिल्में इस दिन रिलीज नहीं करते। वहीं आमिर ने पहले ही बता दिया था कि यह एक पारिवारिक फिल्म होगी। इस फिल्म के निर्माता यह उम्मीद कर रहे हैं कि फिल्म 300 करोड़ की कमाई करेगी। सूत्रों के मुताबिक फिल्म को भारत के हर थियेटर में रिलीज करने की कोशिश की जा रही है। आमिर और फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी अपनी फिल्म के लिए हमेशा ही कुछ अलग करना चाहते हैं। वहीं, दर्शकों के बीच फिल्म देखने की उत्सुकता काफी बढ़ गई है। दूसरी तरफ, आमिर अपनी इस फिल्म के प्रमोशन को लेकर खासा व्यस्त हैं। आमिर ने तो फिल्म के पहले पोस्टर से ही लोगों को हैरान कर दिया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।