(International)
रिपोर्ट के मुताबिक खुफिया एजेंसियों ने इस बाबत अलर्ट जारी किया है। साथ ही अमेरिकी एजेंसी सीआईए ने भी इस सिलसिले में खुफिया अलर्ट जारी किया है। रिपोर्ट के मुताबिक ओबामा भारत दौरे में दिल्ली-आगरा हाईवे रूट से आगरा जा सकते हैं। इस दौरान पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और जमात-उद दावा साथ मिलकर दिल्ली-आगरा हाईवे पर हमला कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि जमात-उद-दावा का चीफ हाफिज सईद इस दौरान राजधानी दिल्ली के दो होटलों पर भी हमला करवा सकता है। हाफिज इस दौरान दिल्ली के इन होटलों की लॉबी पर हमले की योजना बना रहा है। गौर हो कि बराक ओबामा 26 जनवरी को भारत के गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि हैं। इस दौरान उनके आगरा जाने तथा वहां ताज महल का दीदार करने का भी कार्यक्रम है। हालांकि फिलहाल इसकी तिथि तय नहीं है। लेकिन यह माना जा रहा है कि सड़क मार्ग से वह आगरा जा सकते हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।