(India)
एक व्यक्ति ने एक चैरिटेबल कार्यक्रम के दौरान एक टीवी अदाकारा से किस लेने के लिए करीब 15 लाख रुपये चुकाए। यह सबकुछ अदाकारा की मर्जी से हुआ जिसने अपने एक किस की बोली लगाई। दरअस अमेरिकन टीवी अदाकारा डाएना अग्रोन एक सोशल नेटवर्किंग साइट की 10वीं सालगिरह के मौके पर बतौर मेहमान उस कार्यक्रम में मौजूद थीं। कार्यक्रम में डाएना ने एक चैरिटेबल इवेंट में भी शिरकत किया। इवेंट में इस टीवी एक्ट्रेस को किस करने के लिए बोली लगाई गई थी। यह बोली 1000 डॉलर से शुरू हुई, जो 23,000 डॉलर (14,63,490 रुपये) पर आकर रुकी। उसके बाद वादे के मुताबिक जिस व्यक्ति ने यह किस खरीदा था उसे अदाकारा को चूमने यानी किस लेने का मौका मिला। इसके एवज में मिलने वाली रकम को युद्ध प्रभावित बच्चों की सहायता की खातिर खर्च किया जाएगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।