अभिनेत्री बिपाशा बसु की आगामी फिल्‍म 'अलोन' के ट्रेलर ने मचाई धूम
(India) बीते नौ दिसंबर को यूट्यूब पर जारी किया गया फिल्म का ट्रेलर अब तक 40,58,867 बार देखा जा चुका है और यही नहीं शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा, ऋतिक रोशन और अर्जुन कपूर जैसी हस्तियों ने ट्रेलर को लाइक भी किया है। बिपाशा ने बुधवार को एक ट्वीट में लिखा, हमारी फिल्म 'अलोन' के ट्रेलर ने सर्वाधिक तेजी से 40 लाख हिट पार करने का रिकॉर्ड बनाया. 16 जनवरी को फिल्म देखने जरूर जाएं। फिल्म में बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म की कहानी दो जुड़वा बहनों की है, जो हमेशा साथ रहने का वादा करती हैं, लेकिन एक की मौत हो जाने के बाद परिस्थितियों में मोड़ आता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।