(India)
वैसे तो इस फिल्म में आमिर खान के साथ अनुष्का शर्मा, सुशांत सिंह राजपूत, बोमन ईरानी समेत सौरभ शुक्ला के किरदार के बारे में तो सभी जानते हैं लेकिन अगर आपको इस फिल्म में इनके अलावा बॉलीवुड के रॉकस्टार यानी कि रणबीर कपूर की झलक मिल जाए तो आप चौकिएगा नहीं, जी हां! खबरों की मानें तो बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर भी 'पीके' में नजर आने वाले हैं. एक अंग्रेजी वेबसाइट ने फिल्म के प्रोडेक्शन हाउस के सूत्रों के हवाले से बताया कि 'पीके' में रणबीर कपूर भी कैमियो करते दिखेंगे,आपको बता दें कि इस फिल्म में आमिर को देखने के लिए वैसे तो सभी बेताब है लेकिन रणबीर की झलक भी इस फिल्म को रो़चक बनाने में मददगार साबित होगी, रणबीर इस फिल्म में कैमयो का किरदार निभा रहे हैं, दरअसल राजकुमार हिरानी और आमिर फिल्म के एक महत्वपूर्ण किरदार के लिए एक्टर की तलाश कर रहे थे, तभी उनके दिमाग में रणबीर का नाम आया, रणबीर ने भी फिल्म में कैमियो के लिए हामी भर दी,हालांकि इस बात को सब से छुपा के रखा गया, यहां तक कि यूनिट के कुछ लोगों को ही इस बात का पता था, दर्शकों में रोमांच बनाए रखने के लिए ऎसा किया गया, खबर है कि रणबीर संजय दत्त की जिंदगी पर बनने वाली हिरानी की फिल्म में भी काम करने वाले हैं
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।