(ImphalEast, ImphalEast)
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक धमाका आईईडी के जरिए किया गया था। धमाके में उग्रवादियों के हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। इंफाल के भीड़-भाड़ वाले इलाके में हुए इस जोरदार धमाके में अब तक तीन लोगों की मौत हो पुष्टि हो चुकी है, जबकि चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। अभी तक इस मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस बात का भी पता नहीं चल पाया है कि इस ब्लास्ट के पीछे क्या वजह रही होगी। गौरतलब है कि एक सप्ताह पहले भी यहां एक बम ब्लास्ट हुआ था जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और पांच घायल हो गए थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।