(India)
14 जनवरी को मकर संक्रांति है। पूरे माघ महीने में आने वाले 4 रविवार को सूर्य देव की पूजा करें। हर रविवार के दिन प्रात: स्नान करके ताबे के बर्तन में जल भरकर इसमें गुड़ मिलाएं। इससे सूर्य को अर्ध्य दें। इसके बाद 108 बार ओम वरूणाय नम: मंत्र का जप करें। सूर्य देव को केला एवं चावल और चावल का खीर अर्पित करें। रविवार के दिन स्वयं भी मीठा भोजन करें। इस तरह से चार रविवार सूर्य की पूजा करने से सूर्य बलवान होगा और आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। ज्योतिषशास्त्र में सूर्य को सरकारी क्षेत्र एवं अधिकारियों का कारक ग्रह बताया गया है। सूर्य बलवान होने से सरकारी क्षेत्र में सफलता मिलेगी एवं अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा एवं कैरियर में उन्नति के लिए भी सूर्य की अनुकूलता प्राप्त होगी।
-
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।