(DELHI, India)
एक आरोपी की पहचान राहुल (20) के रूप में हुई और जबकि नाबालिग आरोपी की उम्र 17 साल है। इन दोनों को पुलिस ने आज सुबह गिरफ्तार कर लिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पीड़ित की ओर से शिकायत दर्ज कराने के बाद कहा, ‘‘कल लड़की का 18वां जन्मदिन था। दोनों लड़के उसे जन्मदिन मनाने का लालच देकर अपने कमरे में ले गए और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।’’ पीड़ित और दोनों आरोपी पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी के रहने वाले हैं तथा वे एक दूसरे को पहले से जानते हैं। लड़की को चिकित्सा जांच के लिए भेजा गया है। अधिकारी ने कहा कि दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है और आगे की जांच चल रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।