(India)
बॉलीवुड में फिटनेस की पोस्टर गर्ल कही जाने वाली बिपाशा यूं तो हर फिल्म में फिट नजर आती हैं, लेकिन फिल्म 'अलोन' में वह एकदम परफेक्ट दिखाई दे रही हैं। आखिरकार बिपाशा के सेक्सी फिगर का राज खुल ही गया। बिपाशा ने हाई प्रोटीन डाइट से अपने फिगर को सही शेप दिया है। उन्होंने नमक का प्रयोग बिलकुल बंद कर दिया था जिससे उनके कर्व और निखर गए। किसी और ने नहीं, बल्कि बिपाशा ने खुद इस बात की पुष्टि ही हैं। बिपाशा बताती हैं, 'हां, यह बात सही है। वैसे भी मैं अपने स्वास्थ्य पर हमेशा से ध्यान देती रही हूं और फिटनेस को कभी किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती। 'कतरा कतरा' गाने की शूटिंग के पहले से ही मैंने हाई प्रोटीन डाइट लेना शुरू किया था और अब नतीजा सबके सामने है।'
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।