अंगीठी के धुएं से दम घुटने से 4 बच्चों की मौत
(Bijnor, Bijnor) पुलिस क्षेत्राधिकारी कमलेश्वर बिलतोरिया ने आज यहां बताया कि नगीना थाना क्षेत्र के काजी सराय इलाके में रिक्शा चलाने वाले अब्बास नामक व्यक्ति के घर के एक कमरे में रात में सर्दी से बचने के लिये अंगीठी जलाई गई थी। इसी बीच घर के सभी सदस्य सो गए। उन्होंने बताया कि सुबह जब अब्बास के घर का दरवाजा देर तक नहीं खुला तो पड़ोसियों को शक हुआ और उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया लेकिन तब तक अंगीठी के धुएं से दम घुटने के कारण अब्बास के बच्चों सादिया (11), आदिया (पांच), आशिया (तीन) तथा फैज (दो) की मौत हो चुकी थी।बिलतोरिया ने बताया कि अब्बास, उसकी पत्नी शहाना और बेटे सादिक को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत गम्भीर बतायी जाती है। पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।