(India)
इसी कतार में सलमान खान की फिल्म 'किक', शाहरुख खान की 'हैप्पी न्यू ईयर' और अजय देवगन की 'सिंघम रिटर्न्स' शामिल है। पीके ने पहले दिन फिल्म ने 26 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। वहीं, उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म आगे अच्छा मुनाफा करेगी और कमाई का नया रिकार्ड बनाएगी। आमिर खान, अनुष्का शर्मा जैसे सितारों से सजी फिल्म 'पीके' की बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत हुई है। फिल्म ने दो दिनों में लगभग 56 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया। अनुमान है कि यह फिल्म जल्द ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगा। शुक्रवार को 26.63 करोड़ के साथ औसत ओपनिंग करने वाली इस फिल्म ने शनिवार को लगभग 29.50 करोड़ का कारोबार किया। फिल्म के पहले दो दिन का कलेक्शन देखने के बाद अब बॉलीवुड के ट्रेड विश्लेषकों ने भी इस बात की उम्मीद छोड़ दी है कि आमिर की ये फिल्म तीन दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाएगी। हालांकि शुक्रवार की तुलना में फिल्म के कलेक्शन में 10 फीसदी से ज्यादा की ग्रोथ दर्ज की गई।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।