जैकी चैन के बेटे पर ड्रग्स का मुकदमा शुरू
(India)
चीनी मूल के हॉलिवुड स्टार जैकी चैन के 32 साल के बेटे जेसी चैन पर कथित रूप से ड्रग्स लेने वालों को जगह मुहैया कराने के आरोप में सोमवार को कोर्ट में केस शुरू हो गया। जेसी को करीब 3 महीने पहले गिरफ्तार किया गया था। पेशे से एक्टर और गायक जेसी को चेन-तुंग उर्फ काई को (23) के साथ 14 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। जांच में पाया गया कि दोनों ने मारीजुआना का सेवन किया है। दोनों ने ड्रग्स लेने की बात कबूल कर ली है। स्थानीय निवासियों की शिकायत के आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया गया था। श्शिन्हुआश् के मुताबिक, पुलिस को जेसी के आवास से 100 ग्राम से ज्यादा मारीजुआना भी मिला था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।