(India)
फिल्म की अदाकारा अनुष्का शर्मा ने ट्विट किया है कि खुशी के मारे मेरी आंखों में आंसू है। पीके के प्रति इतना प्यार और समर्थन के लिए शुक्रिया। इसके लिए आप सबको दिल से शुक्रिया। गौर हो कि फिल्म ‘पीके ने रविवार को 38.24 करोड़ रुपए कमाए जो शनिवार के बाद से 30 प्रतिशत की वृद्धि है और इसके साथ फिल्म का कुल सप्ताहांत कलेक्शन 95.21 करोड़ रुपए हो गया (शुक्रवार- 26.63 करोड़ रुपए, शनिवार- 30.34 करोड़ रुपए और रविवार- 38.24 करोड़ रुपए) अच्छी कहानी और कलाकारों के शानदार अभिनय की वजह से फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। विधु विनोद चोपड़ा, हिरानी और यूटीवी ने फिल्म का निर्माण किया है और फिल्म में संजय दत्त और सुशांत सिंह राजपूत महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।