(India)
उनकी अगली फिल्म तेलुगु की होगी, जिसका नाम 'मालिनी एंड कंपनी' है। इस फिल्म के दो पोस्टर को उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट किया है। पूनम एक तस्वीर मे चश्मा पहन हुए दिख रही है। दूसरी तस्वीर में वह बंदूक चलाते हुए दिख रही है। इस फिल्म के फर्स्ट लुक को पूनम ने अपने फैन्स के साथ शेयर भी किया है। फर्स्ट लुक में वे एकदम इंडियन स्टाइल में नजर आ रही है। पूनम ने बिंदी, लाल साड़ी और चूड़ियां पहनी है। पूनम की यह दूसरी फिल्म है। इसके पहले उनकी फिल्म 'नशा' 2013 में प्रदर्शित हुई थी। पूनम ने यह ट्वीटर पर अपने फैंस के लिए कुछ बेहद आकर्षक तस्वीर शेयर की है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।