(PUNJAB, India)
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मजीठिया सुबह 11 बजे निर्धारित समय पर जालंधर स्थित प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय पहुंचे। इस मामले में जांच के लिए धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। सूत्रों ने बताया, ‘ मजीठिया का बयान पीएमएलए कानूनों के तहत दर्ज किया जायेगा और पूछताछ जारी है।’ प्रवर्तन निदेशालय एक अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ गिरोह की जांच की रही है जिसका पता एनआरआई अनूप सिंह कहलां की गिरफ्तारी के बाद चला था। उसे मार्च 2013 में फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस मामले में अन्य आरोपी के बयान के बाद मजीठिया का नाम उभरा था। समन जारी होने के बाद मजीठिया ने केंद्रीय जांच एजेंसी से पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया था
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।