(India)
सावित्री ने 8 साल की उम्र से ही म्यूजिक और इंडियन क्लासिकल डांस की शिक्षा लेना शुरू कर दिया था। बचपन में वह कई स्टेज परफॉर्मेस दिया करती थी। बाद में सावित्री एक थिएटर कंपनी से जुड़ गई। उन्होंने अपनी खुद की एक कंपनी "नवभारत नत्या मंडली" शुरू की। सावित्री को 1952 में पहला बड़ा रोल फिल्म "पेली चेसी चूडु" में मिला, हालांकि यह भी सैकंड लीड रोल ही था। इसके बाद उनकी परफॉर्मेस से कई डायरेक्टर आकर्षित हुए। सावित्री ने कई तेलुगू फिल्मों "चंद्र हरम", "देवदासू", "अर्धागनी", "मायाबाजार", "अमारा दीपम" में काम किया। सावित्री ने तेलुगू के बाद तमिल फिल्मों की तरफ रूख कि या। उन्होंने "पसामलर", "पवा मन्नीप्पू" जैसी फिल्मों में काम किया। फिल्म "मनम पोला मंगलयम" की शूटिंग की दौरान उनकी जेमिनी गणेशन से नजदीकियां बढ़ी और दोनों ने शादी कर ली। सावित्री ने कन्नड़ और बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया। बॉलीवुड में वह "बहुत दिन हुए", "घर बसा के देखो", "गंगा की लहरें" जैसी फिल्मों में नजर आई। 1960 में सावित्री को तेलुगू फिल्म "चिवराकू मिगीलेदी" के लिए राष्ट्रपति अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। 26 दिसंबर, 1981 को 6 साल की उम्र में सावित्री का निधन हो गया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।