(India)
लेकिन पहले सात दिन की कमाई के साथ फिल्म रिकॉर्ड बनाने में कामयाब रही। 'पीके' डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर अब तक 185 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस करने में कामयाब रही है। दिलचस्प बात ये है कि 'पीके' ने आमिर की ही 'धूम 3' का रिकॉर्ड तोड़ा है। 'पीके' ने क्रिसमस के दिन 34 करोड़ रुपए से भी ज्यादा की कमाई की। इस तरह वो 185 करोड़ रुपए का आंकड़ा छूने में कामयाब रही। इससे पहले, 'पीके' को 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए चार दिन का इंतजार करना पड़ा था। फिल्म को अच्छी माउथ पब्लिसिटी मिली है, साथ ही समीक्षकों ने भी इस फिल्म की सराहना की है। उम्मीद है कि फिल्म साल के आखिर तक 250 करोड़ रुपए का कारोबार करने में कामयाब रहेगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।