बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान आज ही के दिन सन 1965 में इंदौर में जन्मे थे। अपना 49वां जन्मदिन सलमान आज अपने परिवार और दोस्तों के साथ धूमधाम से अपने पनवेल स्थित फार्महाउस में मनाएंगे। इस सेलेब्रेशन के लिए उन्हें बिग बॉस से भी इजाजत मिल गई है। गौरतलब है कि बिग बॉस के शनिवार के एपिसोड में घर के सदस्यों और दर्शकों का मनोरंजन कपिल शर्मा अपने कॉमेडी नाइट्स के परिवार के सदस्यों के साथ करेंगे। नतीजतन सलमान के साथ नामांकन और एविक्शन एपिसोड रविवार और सोमवार को ही दर्शक देख पाएंगे, क्योंकि यह एपिसोड एक दिन लेट शूट हो रहे हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।