(India)
भूषण पटेल ने इस फिल्म को निर्देशित किया है, इसमें मुख्य भूमिका बिपाशा निभा रहीं हैं, फिल्म में उनके साथ टीवी अभिनेता करन सिंह ग्रोवर भी हैं, बिपाशा ने कहा, ‘‘‘अलोन’ मेरे लिए एक हॉरर फिल्म नहीं है, यह मेरे लिए एक भावुक प्रेम कहानी है, हमने अपनी भूमिका द्वारा एक यथार्थवादी प्रेम कहानी को दिखाने की कोशिश की है, ऐसा कोई भी शख्स जो कि शादीशुदा है या जो कभी किसी रिश्ते में रहा हो इसकी पहचान कर लेगा, फिल्म में रिश्तों के कई पहलुओं को दिखाया गया है इसलिए यह फिल्म सिर्फ सेक्सी ही नहीं है बल्कि इसमें बहुत गहराई भी है.’’ इस फिल्म में बिपाशा दोहरी भूमिका निभाती हुयी नजर आएंगी, वह जुड़वा बहनों की भूमिका निभा रही हैं, यह फिल्म वर्ष 2007 में इसी नाम से बनी थाई फिल्म का रिमेक है
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।