मंच पर बिकिनी पहनकर चलना बड़ा अजीब लगता है: प्रियंका चोपड़ा
(India) बॉलीवुड अभिनेत्री व पूर्व विश्व सुंदरी प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि बिकिनी पहनकर मंच पर चलना बेहद असहज होता है और वह खुशकिस्मत हैं कि वर्ष 2000 में जब वह विश्व सुंदरी बनी थीं, उस वक्त इस चरण की प्रतिस्पर्धा नहीं होती थी। प्रियंका की यह प्रतिक्रिया विश्व सुंदरी प्रतियोगिता के आयोजकों द्वारा अगले साल से बिकिनी दौर की प्रतिस्पर्धा नहीं होने का निर्णय लेने के बाद आई है। विश्व सुंदरी प्रतियोगिता वर्ष 1951 से ही होती आ रही है।प्रियंका ने कहा, ‘निश्चत रूप से ऊंची हील पहनकर बिकिनी में मंच पर चलना असहज होता है। हमें किसी स्वीमिंग पुल या समुद्र तट पर ले चलें और वहां ये शूट करें तो ठीक है, क्योंकि वहां इसके लिए स्वाभाविक वातावरण होता है। मंच पर इसे पहनना बड़ा अजीब लगता है और यह अस्वभाविक होता है।’ प्रियंका ने कहा, ‘मुझे ऐसा असहज लगता है, लेकिन मैं खुश हूं कि जब मैं विश्व सुंदरी चुनी गई थी, मेरे साथ ऐसा नहीं हुआ। हमारे समय में प्रतिस्पर्धा का यह दौर नहीं था।’

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।