(India)
जयपुर- अजमेर के आर्टिस्ट पुष्प कांत आकार आर्ट ग्रुप के मेंबर हैं और आर्मी स्कूल में फाइन आर्ट के टीचर भी। उन्होंने अपनी 45 कलाकृतियों में तीन अलग अलग सीरिज तैयार की हैं जिसमें तुलसीदास की जीवनी, प्रतीक्षा के कुछ पल और सखी सहेली का नाम दिया है। उन्होंने कहा कि पढाई के दौरान उन्हें अपने आसपास तुलसीदास की छवि महसूस हुआ करती थी। उससे ही प्रेरित होकर उन्होंने तुलसी दास की जीवनी को किताबों और नेट इनफारमेशन के जरिए जाना और समझा। बाद में इसे रंगों के माध्यम से उन्होंने कलाकृतियों का स्वरूप दिया जिसमें तुलसी दास का अपनी पत्नी रतनावली के प्रति प्रेम भाव को उकेरा है। किस तरह वे प्रेमवश अपनी पत्नी के बाल संवारा करते थे, किस तरह वे दुनिया कि परवाह किए बिना अपने कंधों पर भ्रमण कराया करते थे। इन सभी भावों को बड़े ही सादगी से दिखाया है। इसी तरह से उन्होंने दो सहेलियों के बीच आपसी बॉन्डिंग को भी दिखाया है। यह एग्जीबिशन 30 दिसंबर तक चलेगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।