विरोध प्रदर्शनों के बीच उत्तर प्रदेश में टैक्‍स फ्री हुई आमिर खान की फिल्‍म पीके
(UTTARPRADESH, India) एक उच्च पदस्थ अधिकारी ने यहां बताया कि मुख्यमंत्री ने ‘पीके’ फिल्म को मनोरंजन कर से मुक्त करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस फिल्म को देखने के बाद कहा है कि ऐसी फिल्मों को ‘टैक्स फ्री’ किया जाना चाहिये। गौरतलब है कि ‘पीके’ में कथित रूप से धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाले दृश्य और संवाद होने के कारण हिन्दूवादी संगठन इसके खिलाफ पूरे देश में प्रदर्शन कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में भी जगह-जगह हिन्दू युवा वाहिनी तथा कुछ अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सिनेमाघरों के बाहर और अन्दर प्रदर्शन तथा तोड़फोड़ की थी और अभिनेता आमिर खान के पुतले जलाये थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।