महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आमिर खान अभिनीत फिल्म ‘पीके’ को लेकर आज किसी तरह की जांच से इंकार किया और सिनेमाघरों में फिल्म के शो चलने देने के लिए पूरी सुरक्षा का वादा किया. वहीं सेंसर बोर्ड की अध्यक्ष लीला सैमसन पहले ही कह चुकी हैं कि फिल्म से कोई दृश्य नहीं हटाया जाएगा. फडणवीस ने संवाददाताओं से कहा, ‘कोई जांच नहीं होगी. पूरे महाराष्ट्र में ‘पीके’ के शो चलते रहेंगे तथा हम फिल्म के शो का बिना रोकटोक चलना सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सुरक्षा मुहैया कराएंगे’् फिल्म को लेकर कुछ दक्षिणपंथी संगठनों की ओर से विरोध किए जाने के बीच कल महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री राम शिंदे ने कहा था कि उन्होंने पुलिस से फिल्म की सामग्री की जांच के लिए कहा है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।