'पीके' के समर्थन में आए सलमान
(India) उन्होंने इसके खिलाफ हो रहे विरोध-प्रदर्शन को बेमतलब करार देते हुए सवाल किया है कि क्या यह शानदार फिल्म नहीं है? रिलीज के बाद से ही 'पीके' विश्व हिंदू परिषद (विहिप) सहित कुछ समूहों के निशाने पर है, वे लोग इसे हिंदू विरोधी और हिंदू परपंराओं का मजाक बताकर इसके प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं, सलमान ने फिल्म को लेकर हो रहे विरोध-प्रदर्शनों पर चिंता जाहिर की है, उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "क्या 'पीके' गजब की फिल्म नहीं है?" राजकुमार हिरानी निर्देशित 'पीके' में अनुष्का शर्मा, संजय दत्त और सुशांत सिंह राजपूत भी मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म घरेलू और विदेशी बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त कमाई कर रही है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।