(Mumbai, Mumbai)
बॉलीवुड की हॉट गर्ल बिपाशा बसु अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं. एक जमाना था जब लोग उनके और जॉन अब्राहम के रिश्ते के बारे में बेहद दिलचस्पी से बातें करते थे.बिपाशा-जॉन का रिश्ता टूटने के कुछ दिन बाद ही बिपाशा हरमन बावेजा के नजदीक आईं. फिर दोनों जब अलग हुए तो मीडिया में बिपाशा और हरमन के बीच की दुरी भी सुर्खी बनी. अब चर्चाएं चल रही हैं कि बिपाशा फिल्म 'अलोन' के अपने को-स्टार करन सिंह ग्रोवर के साथ इश्क फरमा रही हैं.नए साल के मौके पर करन और बिपाशा ने खूब मस्ती की, अपनी मौज मस्ती की तस्वीरें बिपाशा ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है. तस्वीरों में बिपाशा पिंक कलर की बिकनी में दिख रही हैं. वहीं करन भी बिपाशा के साथ बेहद खुश दिख रहे हैं.आपको बता दें कि बिंदास गर्ल बिपाशा और करन सिंह ग्रोवर फिल्म 'अलोन' में साथ काम कर रहे हैं. फिल्म का गाना 'कतरा' में दोनों के बीच बढ़ रही नजदीकियों को साफ तौर पर महसूस किया जा सकता है. हालांकि दोनों में से किसी ने भी पब्लिकी इस रिलेशन को स्वीकार नहीं किया है.बिपाशा और करन ने इस गाने में बेहद ही बोल्ड सीन दिए हैं. आपको बता दें कि बिपाशा ने कुछ दिन पहले ही कहा था कि अलोन उनकी अब तक की सबसे बोल्ड फिल्म होगी.आपकी जानकारी के लिए यह भी बता दें कि हाल ही में टीवी स्टार करन सिंह ग्रोवर ने ट्वीटर के जरिए अपने फैंस को बताया था कि वह और जेनिफर विंगेट अलग हो रहे हैं. जेनिफर और करन की शादी 2012 में हुई थी. दोनों ही एक जमाने में एकदसरे से बेहद प्यार करते थे.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।