मैं ‘बिगबॉस’ में सलमान की नकल नहीं करूंगी : फराह खान
(India) ‘हैपी न्यू ईयर’ फिल्म की निर्देशक ने कहा, ‘‘तुलना तो होगी ही लेकिन मैं अपने आप को प्रभावित नहीं होने देती। सलमान बतौर मेजबान महान है। वह ईमानदार, स्वत:स्फूर्त और स्पष्टवादी हैं, एक ऐसी शख्सियत हैं जिसकी बिगबॉस जैसे कार्यक्रम को जरूरत है। लेकिन मैं उनकी शैली नकल नहीं करूंगी, मैं अपनी छाप बनाए रखूंगी। मैं मजे करूंगी और मेजबानी में रोचकता जोडूंगी।’’ ‘बिगबॉस’ सीजन आठ का विस्तारित सीजन ‘बिगबॉस हल्लाबोल’ रविवार को शुरू होगा जिसकी मेजबानी फराह खान करेंगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।