अमेरिका में 'ABCD 2' की शूटिंग करके भारत लौटीं श्रद्धा कपूर
(India) ‘आशिकी 2’ से पहचान बनाने वाली श्रद्धा (25) अपनी मां और फिल्म के सह कलाकारों के साथ नए साल में लास वेगास से लौट कर आई हैं। उन्होंने ट्वीट किया, नए साल की पहली सुबह घर पर और उपर से मौसम भी इतना सुहाना। उम्मीद करती हूं इस साल मुंबई में थोड़ी लंबी सर्दियां पड़ेंगी। ‘एबीसीडी 2’ रेमो डिसूजा की पिछली फिल्म ‘एबीसीडी : एनी बडी कैन डांस’ का दूसरा संस्करण है। 2013 में आई ‘एबीसीडी’ से डिसूजा ने निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा था। फिल्म में श्रद्धा के साथ वरूण धवन और प्रभु देवा भी मुख्य भूमिका में हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।