इस बीच सोनाली (24) ने कहा, ‘‘मैं समझती हूं कि मैं सही समय पर बाहर आ गयी क्योंकि मैं अपने परिवार से और दूर नहीं रह सकती थी। मैं वहां 105 दिन रही और मैं खुश हूं कि अंत तक मैं वहां टिक पायी। मुझे इस बात का कोई भान नहीं था कि शो का नयी सीरीज ‘बिग बॉस हल्ला बोल’ के साथ विस्तार कर दिया गया है।’’ पुनीत (55) इससे पहले एक टास्क के दौरान पूर्व प्रतियोगी आर्य बब्बर के साथ अपने आक्रामक व्यवहार के लिए कुछ समय के लिए बाहर निकाले गए थे। इसी तरह ‘एक्सपोज’ अभिनेत्री सोनाली पहली ऐसी अभिनेत्री है जिसे सबसे पहले घर से निकाला गया था और फिर ले लिया गया। उसे सबसे आलसी सहभागियों में समझा जाता
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।