खुद पर बन रही फिल्म में अभिनय करेंगे सचिन तेंदुलकर
(India) मुंबई स्थित कंपनी 200 नाटआउट इस फिल्म पर काम कर रही है जिसका निर्देशन ब्रिटिश निर्देशक जेम्स आर्सकिन करेंगे। निर्माता कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘यह मुख्य रूप से उनकी जिंदगी पर आधारित होगी क्योंकि उनके क्रिकेट करियर के बारे में सभी जानते हैं।’’ तेंदुलकर ने 2013 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उन्होंने अपने करियर में 200 टेस्ट मैच खेले और 100 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाये। उन्हें पिछले साल देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न दिया गया था। वह अभी राज्यसभा के सांसद भी हैं। जिस फिल्म की योजना बनायी जा रही है वह 90 मिनट से दो घंटे के बीच की होगी और उसे इस साल के आखिर या अगले साल के शुरू में रिलीज किया जाएगा। मीडिया में प्रवक्ता के हवाले से कहा गया है, ‘‘फिल्म की शूटिंग पिछले साल से चल रही है और हम इस साल भी उसकी शूटिंग जारी रखेंगे। ’’ तेंदुलकर ने 664 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले और 34,357 रन बनाये।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।